फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मंगल पांडे में एनएसएस शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद मंगल पांडे कॉलेज में नमामि गंगे अभियान
विज्ञापन

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय डिग्री कॉलेज में नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा मंथन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मधु वत्स व कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संध्या रानी ने किया। डॉ. मधु वत्स ने छात्राओं को निर्मल गंगा अभियान के बारे में बताया। गंगा गान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गायन प्रतियोगिता में मेघा शर्मा पहली विजेता बनी। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में छाया पहली, आकांक्षा ठाकुर दूसरी व प्रीति त्यागी तीसरी विजेता बनीं। लोगो बनाओ प्रतियोगिता में मनीषा पहली व प्रीति दूसरी विजेता बनीं। निर्णायक की भूमिका डॉ. मधु वत्स की रही। संयोजन व संचालन डॉ.लता कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ.भारती दीक्षित, डॉ. अनुजा रानी, डॉ. गीता चौधरी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें