फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत के आगमन को लेकर हो रही बागपत रोड की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
भागवत के आगमन के लिए बागपत रोड की मरम्मत शुरू
विज्ञापन

- साइड पटरी की मरम्मत के साथ डिवाइडर कट किए जा रहे बंद
- 10 फरवरी को मेरठ में स्वयं सेवकों को संबोधित करने आएंगे सर संघ चालक
नोट.......... फोटो ट्रैक पर है...........
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तीन दिवसीय संकल्प शिविर में सरसंघ चालक डॉ. मोहनराव भागवत भी आएंगे। कार्यक्रम को देखते हुए बागपत रोड़ पर विद्या नॉलेज पार्क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।
संघ का तीन दिवसीय संकल्प शिविर 8 से 10 फरवरी तक आयोजित होगा। इस शिविर में मेरठ प्रांत की तीन कमिश्नरी के 15 जनपदों से 4 हजार से ज्यादा प्रशिक्षित स्वयं सेवक प्रतिभाग करेंगे। इस शिविर में 10 फरवरी को सरसंघ चालक डॉ. मोहनराव भागवत भी शामिल होेंगे और स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे। चार हजार स्वयं सेवकों के साथ ही सरसंघ चालक के आगमन को देखते हुए प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच-58 के बागपत फ्लाईओवर के नीचे से विद्या नॉलेज पार्क तक के मार्ग की दोनाें तरफ की टूटी साइड पटरी के साथ ही डिवाइडरों की मरम्मत के साथ ही डिवाइडर के अवैध कटों को बंद करने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही इस मार्ग के गड्ढों को भी कार्यक्रम से पहले भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें