वसुंधरा फाउंडेशन ने खाद्य सामग्री बांटी
मेरठ। वसुंधरा फाउंडेशन के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। फाउंडेशन की सचिव डॉ. अनीता कौशल पुंडीर ने कहा कि मानव सेवा ही सच्चा धर्म है। सभी व्यक्ति मिलकर थोड़ा समय निकालें, थोड़ा धन अर्जन कर इसे मानव सेवा में लगा दें तो कोई भी दुखी नहीं होगा। इस कार्य में प्रांतीय अध्यक्ष मिताली शर्मा, प्रांतीय सचिव इंदु गर्ग, शोएब जिया, विशाल महाजन, अरविंद विश्वकर्मा, तुषार गुप्ता, कौशल आशुतोष, ममता राजावत, राजपाल सिंह, छाया, संजीव गुप्ता, अलका गुप्ता आदि का सहयोग रहा।