फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए कर्मचारी संगठन के चुनाव 25 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार मनोज कुमार बने चुनाव अधिकारी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारी संगठन के चुनाव की घोषणा के बाद कर्मचारियों में उत्साह देखा जा रहा है। इसी के चलते मंगलवार को कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने विभिन्न पदों के लिए पर्चे दाखिल किए। एमडीए उपाध्यक्ष साहब सिंह ने कर्मचारी संगठन के चुनाव की घोषणा करने के बाद तहसीलदार मनोज कुमार सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष यशवीर सिंह, राकेश कुमार, यतेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कपिल कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए श्री बाबू, विनोद कुमार, महामंत्री पद के लिए सुभाष माली, राजकरण सिंह, संगठन मंत्री पद के लिए विक्रम सिंह, पुष्कर सिंह, कार्यालय मंत्री पद के लिए देवेंद्र कुमार, कुपेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री पद के लिए राजेश उप्पल, संयुक्त मंत्री पद के लिए रामनिवास, लोकेश कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए ओमपाल सिंह व श्याम किशोर सहित कुल 18 सदस्यों ने अपना पर्चा जमा किया है। पर्चा दाखिल करने के लिए प्रात: 10 से 2 बजे तक का समय रखा गया था। 19 सितंबर को प्रात: 10 से लेकर दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया रहेगी तथा दोपहर 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन किए जाएंगे तथा आगामी 25 सितंबर को प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक मतदान किया जाएगा। मतदान होने के बाद ही उसी दिन मतगणना होगी और चुनावी परिणामों को भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी संगठन के चुनाव में 246 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। प्राधिकरण में पर्चा दाखिल होने के बाद से ही चुनावी हलचल देखने को मिल रही है। प्रत्याशियों ने मतदाताओं के रिझाने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें