फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप पर बिखरा फैशन का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रैंप पर बिखरा फैशन का जलवा
विज्ञापन

मेरठ। किसी ने गीत सुनाकर तो किसी ने डांस की शानदार प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। रैंप पर कैटवॉक की बारी आई तो कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह दोगुना हो गया। शानदार प्रस्तुति के दम पर माजुद्दीन ने मिस्टर फ्रेशर तो शना ने मिस फ्रेशर का खिताब अपने नाम कर लिया।
दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के हाइफन होटल में रविवार को पल्लवपुरम स्थित रायल कॉलेज ऑफ टूरिज्म, होटल मैनेजमेंट एंड प्रोफेशनल स्ट्डीज की फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कई तरह के गेम्स खेले गए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य संगीत के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने रैंप पर फैशन का जलवा बिखेरकर वाहवाही बटोरी। मिस्टर फ्रेशर का खिताब माजुद्दीन को मिला तो मिस फ्रेशर शना अब्बासी बनीं। फर्र्स्ट रनरअप सागर पंवार और सोनम रहे। रैंप वॉक में निखिल, सागर, अनुज, निकुंज और सचिन आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज ने मेरे महबूब कयामत होगी गीत सुनाकर समा बांध दिया। सना, समानता, अविका, यश, वरुण और चित्रा ने डांस की शानदार प्रस्तुति दी। मनीष, निखिल, सौम्य, अमन, सचिन, ब्रजपाल, आसिम, लुकमान और अभिषेक ने गेम्स में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अदिति और साहिल ने किया। इस मौके पर इवेंट कोऑर्डिनेटर दिव्यांश गोयल, चेयरमैन केपी सिंह, प्रिंसीपल गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें