फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले बनकर कांवडियों को संभाल रहेपुलिस वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस वाले भोले बनकर कांवड़ियों को संभाल रहे हैं। औघड़नाथ मंदिर के अंदर 30 पुलिसकर्मियों को ये जिम्मा सौंपा गया है। करीब 90 पुलिस वाले बाहरी क्षेत्र में कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

औघड़नाथ मंदिर पर 10 लाख शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक करने का अनुमान है। पुलिस ने कांवड़ियों को संभालने के लिए भोलों के वेश में पुलिसकर्मी मंदिर के अंदर तैनात किए हैं। 30 एक्सपर्ट में 12 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। ये पुलिसकर्मी गर्भ गृह और उसके बाहर व्यवस्था बनाएंगे। 8-8 घंटे की ड्यूटी में ये भोले बनकर व्यवस्था संभालेंगे। इन्हें स्पेशल तौर पर कहा गया कि नरम व्यवहार रखें। ऐसा लगे कि वे पुलिस वाले नहीं बल्कि कांवड़िए ही हैं। मंदिर कमेटी से जुडे़ लोग और विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संगठन के लोगों को भी भोले के वेश में लगाया गया है। इनका सबका काम लाइन तोड़ने वालों को व्यवस्थिति करने के अलावा विवाद की दशा में उन्हें समझाने का रहेगा। इसके अलावा खुफिया तंत्र के लोग भी भोले के वेश में तैनात हैं।
------
वर्जन...
मंदिर पर फोकस
अब पूरा फोकस औघड़नाथ मंदिर पर हैं। कांवड़ियों के वेश में तीन-तीन शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर कमेटी और सामाजिक संगठन के लोग भी भोलों की ड्रेस में सहयोग में लगे हैं। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें