एमआईईटी में हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी के बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी एग्रीकल्चर के नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन विष्णु शरण ने विद्यार्थियों को कॉलेज में अनुशासित और नियमित रहने की सलाह दी। डायरेक्टर डॉ. संजीव माहेश्वरी ने छात्रों को कॉलेज कैंपस में मोबाइल इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। छात्रों को कहा कि कॉलेज में रैगिंग बिल्कुल नहीं होगी अगर कोई ऐसी घटनाएं या विवाद होता है तो विद्यार्थी इसकी सूचना तुरंत अपने शिक्षकों को दें । मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. वंदना शर्मा ने छात्रों के लिए गेस्ट लेक्चर लिया। जिसमें छात्रों को दिमाग एकत्रित करने के गुर सिखाएं। वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ. संजीव माहेश्वरी, प्रिंसिपल डॉ. अंजुला कुसुम, स्वाति शर्मा, अजय चौधरी, डॉ. वैशाली गोयल, संदीप कपूर मौजूद रहे । संचालन श्रद्धा के ला ने किया।
एमपीएस ने मनाया स्थापना दिवस समारोह
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में 36वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर आलोक कुमार त्यागी डिप्टी जीओसी 22 इंफेंट्री डिवीजन मेरठ व मधु त्यागी, डॉ. सुमित उपाध्याय ने किया। सीनियर विंग के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जूनियर विंग के छात्रों ने फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत किया। बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंध समिति एवं प्रिसिंपल संजीव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सीनियर विंग की संयोजिका डॉ. शिखा कॉक ने धन्यवाद दिया।