मवाना। खुर्द मवाना स्थित श्रीराम स्पोर्ट्स एकेडमी के निशानेबाजों को यूपी स्टेट में चयन किया गया है। डायरेक्टर समीर त्यागी ने बताया कि प्रि स्टेट का आयोजन नोएडा के रामाग्या स्कूल में 20 जुलाई से 22 जुलाई तक किया गया था। जिसमें श्रीराम स्पोर्ट्स एकेडमी के मोहन त्यागी, सारिक सैफी, हमदान रिजवी, आर्यन, विनय और संयम चौधरी का चयन किया गया। चयनित निशानेबाजों को डायरेक्टर ने बधाई दी।