फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के दस कैडेट्स करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ के दस कैडेट्स करेेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व
थल सैनिक कैंप में चुने गए 50 कैडेट्स, सर्वाधिक गाजियाबाद ग्रुप से हैं कैडेट्स
गंगानगर। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में थल सैनिक कैंप में चुने गए उन 50 कैडेट्स के नाम उजागर किए गए जो राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें सर्वाधिक कैडेट्स गाजियाबाद ग्रुप और मेरठ ग्रुप से हैं। मेरठ ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 50 कैडेट्स चुने गए हैं। जिसमें दो प्रशिक्षण में 40 कैडेट्स की टीम भाग लेगी। 10 अतिरिक्त रहेेंगे। चुनी गई टीम 17 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली स्थित गैरीसन परेड ग्राउंड पर होने वाले कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें 33 कैडेट्स सीनियर डिविजन, 07 जूनियर डिविजन से होंगे। कुल 275 कैडेट्स में से इन्हें चुना गया है। इसमें सर्वाधिक गाजियाबाद ग्रुप 15, मेरठ 10, गोरखपुर 08, कानपुर 08, बरेली 03, वाराणसी ए ग्रुप से 03, वाराणसी बी से 03 कैडेट्स को चुना गया हैं। कैडेट्स 28 अगस्त से 16 सिंतबर तक आयोजित दो कैंप में प्रैक्टिस करेंगे। कैडेट्स के साथ ले. कर्नल माणव बोरो, मेजर सुनील कुमार शर्मा, नायाब सूबेदार कुलवेंद्र, हवलदार ह्दयराम आदि टीम के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी ने आईआईएमटी कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, ले. कर्नल कुमार एन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें