फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग संस्कृति क्लब ने किया पॉलीथिन का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
योग संस्कृति क्लब ने बांटे कपड़े के थैले
विज्ञापन

मेरठ। योग संस्कृति क्लब, योग विज्ञान संस्थान शास्त्रीनगर शाखा की सदस्याओं ने व्यापारियों को कपड़े के थैले बांटकर पॉलिथीन का बहिष्कार किया। उन्होंने व्यापारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक कपड़े के थैले प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने दुकानदारों, ठेलेवालों को भी कपड़े के थैले बांटे। अमर उजाला के पॉलिथीन हटाओ अभियान के तहत सदस्याओं ने बैनर लगाकर पॉलिथीन के नुकसान बताए। शास्त्रीनगर, सेंट्रल मार्केट व आरटीओ रोड पर जाकर स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों को पॉलिथीन के नुकसान बताए। अध्यक्ष सीमा अदलखा, सीमा सागर, निशा सक्सेना, सुधा, रीना, रानी, कुसुम, साक्षी, प्रीति, संध्या व अंजू ने योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें