फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल बचाने के लिए भारी वाहनों का बड़ा खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल बचाने के लिए भारी वाहनों का बड़ा खेल
विज्ञापन

मेरठ। भारी वाहन रात में शहर की हल्की सड़कों को तोड़ रहे हैं। ट्रक चालक दूरी बचाने के साथ ही टोल बचाने के लिए यह पूरा खेल कर रहे हैं। इसमें पांच थानों की पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। जहां रात में पुलिस शहर के बीच में भारी वाहन नहीं रोकती।
शहर के अंदर की अधिकांश सड़कें 35 से 40 फीट चौड़ी हैं। इन सड़कों पर भारी वाहन प्रतिबंधित हैं। लेकिन इन सड़कों पर भारी वाहन रात में अवैध तरीके से दौड़ रहे हैं। पीडब्लूडी के मानक के अनुसार भारी वाहनों के लिए 50 से 60 फीट चौड़ी सड़कें बनाई जाती हैं। सड़कों को बनाते समय मोटी कंकरीट की परत डाली जाती है। कम चौड़े मार्ग पर हल्की कंकरीट की परत डाली जाती है। इसलिए इन सड़कों पर जब भारी वाहन गुजरते हैं तो ये सड़क समय से पहले ही टूट जाती हैं। शहर में ब्रह्मपुरी, देहलीगेट, लिसाड़ीगेट, लालकुर्ती और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से रात में भारी वाहन हल्की सड़कों से निकलते हैं। एसपी सिटी ने भारी वाहनों को लेकर इन पांचों थानों के प्रभारियों से ही रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


लालकुर्ती टोल को लेकर खेल
एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया कि लालकुर्ती में बाउंड्री रोड पर टोल बचाने को लेकर ही भारी वाहन शहर में हल्की सड़कों से निकल रहे हैं। एसपी सिटी का कहना है कि यदि मुख्य मार्ग पर टोल है तो भारी वाहनों के चालकों को टोल देना होगा। टोल से पुलिस का कोई मतलब नहीं, लेकिन पुलिस नियम के अनुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


इन स्थानों से घुसते हैं भारी वाहन
कमिश्नर आवास चौराहा, बाउंड्री रोड स्थित साईं मंदिर, बेगमपुल से कचहरी पुल मार्ग पर, दिल्ली रोड पर शारदा रोड तिराहा, मेट्रो प्लाजा के सामने से, रेलवे रोड से, हापुड़ अड्डा चौराहे से और इंदिरा चौक से शहर में भारी वाहन घुसते हैं।

प्रतिबंधित मार्ग से निकलते हैं भारी वाहन
दिल्ली रोड से भूमिया का पुल होते हुए हापुड़ अड्डा चौराहे से गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर भारी वाहन निकलते हैं।
दिल्ली रोड से घंटाघर, खैरनगर, बच्चा पार्क चौराहा, वेस्टर्न रोड होकर कचहरी पुल से एसएसपी आवास के रास्ते बाउंड्री रोड पर निकलते हैं।
बाउंड्री रोड पर साईं मंदिर से कमिश्नरी कार्यालय से एसपी सिटी आवास से होकर डीएम आवास और ईस्टर्न कचहरी रोड से ईव्ज चौराहा पहुंचते हैं।
बेगमपुल से नाला रोड होते हुए कचहरी पुल से एसएसपी आवास की तरफ भी वाहन आते हैं।
साकेत विवि रोड से धनवंतरी अस्पताल के रास्ते स्टेडियम के सामने से कचहरी पुल के रास्ते हुए आते जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें