फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में सिखों की हत्या पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान में सिखों की हत्या पर आक्रोश
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय सिख संगत के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह ने कहा कि एक जुलाई को अफगानिस्तान में सिख समुदाय के लोगों की निर्मम हत्या बहुत ही निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि लगातार अन्य मुस्लिम देशों में भी इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

सूरजकुंड रोड स्थित केशव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में राजेंद्र सिंह ने कहा कि मुस्लिम देशों में रहने वाले अल्पसंख्यकों का लगातार न केवल शोषण हो रहा है, बल्कि उनकी हत्याएं की जा रही है। हम इस तरह की घटनाओं की भर्त्सना करते हैं। सिख संगत महानगर अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि अफगानिस्तान में हुई घटना के विरोध में सिख समाज के लोग थापर नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से चार जुलाई को जुलूस के रूप में काली पट्टी बांधकर कलक्ट्रेट पर जाकर प्रदर्शन करेगा और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपेगा। इस दौरान सरदार सतनाम सिंह नामी, रेखा वाधवा, जसमीत सिंह ओबराय, सचिन खन्ना, सरदार बिल्लू सिंह, माला अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें