फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर ने जीती 19वीं यूपी यूथ बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर ने जीती 19वीं यूपी यूथ बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल कैंट में चल रही 19वीं यूपी यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह के साथ फाइनल मैच हुए। बालक वर्ग के फाइनल में लखनऊ व गोरखपुर हॉस्टल की टीमें भिड़ीं। जिसमें गोरखपुर हॉस्टल की टीम ने 72-43 के स्कोर से चैंपियनशिप जीत ली। मुख्य अतिथि डॉ. संजय गुप्ता, एमपीएस ग्रुप के डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह शास्त्री, संस्थापक ताराचंद शास्त्री व प्रिंसिपल संजीव अग्रवाल, मधु सिरोही ने विजेताओं को सम्मानित किया। मैच में पहला स्थान गोरखपुर हॉस्टल को मिला। उपविजेता लखनऊ व तीसरा स्थान भी गोरखपुर के नाम रहा। चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में वाराणसी व बालक वर्ग में गोरखपुर हॉस्टल टीम विजेता बने। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप तोमर, जीत सिंह, अदन तेहरान, सिकेरा, उमर, अर्चना चड्ढा व चंद्रहास यादव आदि मौजूद रहे। मिर्जा बेग ने बताया कि चैंपियनशिप में लड़कियों की 12 टीमें व लड़कों की 18 टीमों ने भाग लिया। यूपी पुलिस व यूपीबीए की टीम के निर्देशन में पूरा मैच हुआ। प्रतियोगिता के संयोजक जिला बास्केटबाल संघ के सचिव मिर्जा रहे।


खास बातें:
फाइनल में भिड़ीं गोरखपुर, लखनऊ हॉस्टल की टीमें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें