फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी नोएडा ने जीता सुब्रोतो फुटबॉल कप

विज्ञापन
विज्ञापन
केवी नोएडा व आगरा ने जीता फुटबॉल कप
विज्ञापन

मेरठ। केंद्रीय विद्यालयों में चल रहे सुब्रोतो फुटबाल कप 2018 में केंद्रीय विद्यालय नोएडा की टीमों का दबदबा रहा। अंडर 17 के बालक व बालिका दोनों वर्गों में केवी नोएडा ने विजेता का खिताब जीता। केंद्रीय विद्यालय नोएडा ने सुब्रोतो फुटबाल कप 2018 की अंडर 17 बालिका वर्ग का मैच जीतकर ट्रॉफी कब्जाई।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस में चल रहे फुटबाल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को हुए। संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच केवी नोएडा व केवी मथुरा के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में केवी नोएडा ने 1-0 से गोल जीतकर प्रतियोगिता में पहला स्थान कब्जाया। दूसरा स्थान केवी मथुरा व तीसरा स्थान केवी पंजाब लाइंस की टीम का रहा। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एम.एल.मिश्रा सहआयुक्त केवीएस आगरा संभाग ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य राजकुमार शर्मा ने सभी को बधाई दी। वाइस प्रिसिंपल एपी सिंह ने आभार जताया। नीति रानी, हरेंद्र सिंह बैंसला, अजय कुमार, आशीष रावत, रोहित बंसल, आरबी सिंह, मनोज शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, अशोक कुमार सिंह, बिजेंद्र सिंह, भव्य शर्मा, आशुतोष शुक्ल ने सहयोग दिया। केवी डोगरा लाइंस में खेले गए बालक वर्ग के अंडर 17 के मैच में केवी डोगरा लाइंस, केवी नोएडा के बीच मैच हुआ। केवी नोएडा की टीम ने 3-2 से मैच जीता। फाइनल मैच केवी टू व थ्री आगरा के बीच हुआ। इसमें केवी नंबर तीन की टीम ने 1-0 से मैच जीतकर ट्रॉफी कब्जाई। आगरा केवी टू नंबर टीम उपविजेता बनी। मुख्य अतिथि एम.एल.मिश्रा सहआयुक्त केवीएस आगरा संभाग ने सम्मानित किया। प्रिंसिपल अरविंद गौर, वाइस प्रिंसिपल आर.एस. वर्मा ने स्वागत किया। मेरठ फुटबाल संघ के अजित कुमार, अमरजीत सिंह, सुधीर भटनागर, वेदप्रकाश शर्मा, कृष्ण प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह व शशिभूषण गिरी एवं अजय कुमार ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


खास बातें:
अंडर 17 बालिका व बालक वर्ग संभागीय फुटबाल मैच का समापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें