बौंद्रा। ग्राम गेसूपुर में शनिवार को आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, गांव में जनप्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने पर आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण नहीं किया जा सका।
क्षेत्र के ग्राम गेसूपुर में आंबेडकर शांतिपूर्वक एवं धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान प्रतिमा स्थल पर पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहे। यहां पर पिछले वर्ष आंबेडकर प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचा दिया था। इसके चलते मामला संवेदनशील बना हुआ था। इसके चलते प्रतिमा की सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए थे। वहीं, सुबह के समय एसपी देहात राजेश कुमार और अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल भी गेसूपुर गांव पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। आज यहां पर डॉ. आंबेडकर की नई प्रतिमा का अनावरण होना था। सांसद एवं विधायक द्वारा गांव नहीं पहुंचने पर ऐसा नहीं हो सका।