सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र का सम्मान मिला
मेरठ। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कांफ्रेंस में सुभारती मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग की डॉ. छवि किरण गुप्ता के शोधपत्र को सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र का सम्मान मिला।
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलिज एवं सफदरजंग हास्पिटल नई दिल्ली के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग द्वारा ‘होलिस्टिक हेल्थ एवं वेलनेस’ के विषय पर नेशनल कांफ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें सुभारती मेडिकल कॉलिज के कम्यूनिटी मेडिसन विभागाध्यक्ष डा. राहुल बंसल ने साइंटिफिक एविडेंस ऑफ स्प्रीचुअल डायमेंशन ऑफ हेल्थ विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. छवि किरण गुप्ता ने पोस्टर के माध्यम से अपना शोध पत्र ’स्कूली छात्र छात्राओं में तनाव के मापदंड’ के विषय पर प्रस्तुत किया। परास्नातक के छात्र डॉ. रवि शास्त्री एवं डॉ. शिवम कामथान ने अपने शोध पत्र को मौखिक रूप से प्रस्तुत करके विशेषज्ञों की सराहना प्राप्त की। परास्नातक की छात्रा डॉ. अंतरा सिंह ने भी पोस्टर के माध्यम से अपने शोध को प्रस्तुत कर प्रशंसा बटोरी। इस अवसर पर प्रिंसिपल एडवाइजर पब्लिक हेल्थ डॉ. एनएस धर्म सक्तु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, प्रो. एनएस माथुर प्राचार्य वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलिज नई दिल्ली, डॉ. जुगल किशोर, डॉ. ईश्वर वास्ता रेड्डी, डॉ. जैनिस दरबारी, डॉ. प्रेमा बाली, आदि उपस्थित रहे। परास्नातक छात्र छात्राओं के शोध पत्रों के प्रस्तुतीकरण में प्रो. डॉ. भावना पंत, प्रो. डॉ. पवन पाराशर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौरभ शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सरताज अहमद का विशेष योगदान रहा।