फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक तीन घंटे ज्यादा खुलेंगे कैश काउंटर, अवकाश में भी खुले रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
31 मार्च तक तीन घंटे ज्यादा खुलेंगे बिजलीघर में कैश काउंटर
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर बिजलीघर से संबंध अन्य बिजलीघरों के उपभोक्ता 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली का बिल जमा कर सकेंगे। वहीं रविवार सहित अन्य सरकारी अवकाश में भी कैश काउंटरों को खोलकर बिल जमा करने की सुविधा दी गई है।
गंगानगर उपखंड अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि 31 मार्च तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए विशेष सुविधा देते हुए कैश काउंटरों को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खोला जाएगा। उपभोक्ता इस दौरान बिल जमा, बिल त्रुटि, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी जैसी समस्याओं को दूर करा सकते हैं। वहीं रविवार सहित रामनवमी, महावीर जयंती और गुड़ फ्राइडे के सरकारी अवकाश में भी कैश काउंटर खुले रहेेंगे। यह निर्णय मुख्य रूप से सरकारी या ऑफिसों में नौकरी करने वाले लोगों के लिए किया गया है। एसडीओ के मुताबिक 2 हजार या उससे अधिक के बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने का अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में यहां लगेंगे कैंप
एसडीओ योगेंद्र सिंह के मुताबिक देहात क्षेत्रों में तिथि अनुसार कैंप लगाकर लोगों को नए कनेक्शन, बिल संबंधी समस्या, बिल जमा करना सहित मीटर रीडिंग या मीटर आदि बदलने की समस्या को कैंपों में दूर किया जाएगा। देहात क्षेत्र में 23 मार्च को रजपुरा सैनी, 24 को अम्हैड़ा, 26 को सिखेड़ा, ज्ञानपुर, 27 को पबला, 28 को नंगलाशेखू, उलखपुर, 29 को सलारपुर, मोरना, बहचौला, 30 में नंगला मुख्तयारपुर, औरंगाबाद व 31 मार्च को सैनी, रजपुरा व ज्ञानपुर में कैंप लगाए जाएंगे।

खास बातें:
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक और अवकाश के दिनों में भी करें बिल जमा
करीब 28 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें