फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में खनन पर बवाल, फायरिंग और आगजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में खनन पर बवाल, फायरिंग और आगजनी
विज्ञापन

बागपत। बागपत के गांव निवाड़ा में बृहस्पतिवार को रेत खनन के लिए रास्ता बनाने पर बवाल हो गया। ग्रामीणों के विरोध और हंगामे के बीच ठेकेदार के लोगों ने फायरिंग कर दी, इसमें छह ग्रामीण घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने भी पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। ठेकेदार के टेंट में आग लगा दी, मौके पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई। ठेकेदार के कर्मी श्मशान घाट पर बने एक कमरे में छिप गए तो ग्रामीणों ने कमरे की छत उखाड़कर उनपर पथराव किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने किसी तरह इन्हें बाहर निकाला और भागकर खुद को भी बचाया। दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने और करीब 50 राउंड फायरिंग होने की सूचना है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा-गौरीपुर के खादर में रेत खनन के लिए ठेका छोड़ा गया है। बृहस्पतिवार को ठेकेदार पक्ष के लोग खनन के लिए रास्ता बनाने के लिए पहुंचे थे। निवाड़ा के किसान रास्ता बनाने का विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि रास्ता उनकी जमीन और खेतों से होकर बनाया जा रहा है। विवाद बढ़ने पर एसडीएम विवेक कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार और एंटी भूमाफिया टीम मौके पर पहुंची। जमीन की पैमाइश कराई गई। पुलिस-प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझा ही रहा था कि इसी बीच ठेकेदार के पक्ष में यहां पहुंचे 20 से अधिक युवकों में से एक ने फायरिंग कर दी। इसके बाद ठेकेदार पक्ष के अन्य युवक भी फायरिंग करने लगे। फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई। फायरिंग की जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। ठेकेदार के टेेंट में आग लगा दी। बाइक, कार, पोकलेन मशीन और जेसीबी में तोड़फोड़ की गई। भीड़ को देख फायरिंग कर रहे कुछ युवक भाग गए, कुछ पास ही स्थित श्मशान घाट के शौचालय और कमरे में घुस गए, जिनपर भीड़ ने छत से पथराव किया। घटना में घायल हुए निवाड़ा निवासी सद्दाम, कुरबान, साजिदा पत्नी कुरबान, साकिब और ठेकेदार पक्ष के मुजफ्फरनगर निवासी विकास को जिला अस्पताल लाया गया। इनके अलावा मुजफ्फरनगर का ही अनिल कुमार, सोनू, और बागपत के भगवानपुर नांगल का अनिल को पुलिस ने एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। बाद में निवाड़ा के ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भी हंगामा किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें