सपाइयों ने फूंका केंद्र और राज्य सरकार का पुतला
मेरठ। शहर के स्मार्ट सिटी की सूची से बाहर होने से नाराज सपाइयों ने शनिवार को बच्चा पार्क पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। सपा नेता परविंदर सिंह ईशु ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने चुनावों के दौरान वोट पाने के लिए तो मेरठ को स्मार्ट सिटी में शामिल करने का वादा किया, लेकिन भाजपा सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। मेरठ में छह विधायक और सांसद होने केबावजूद मेरठ को स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं कराया जा सका। अब जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी, शहजाद अंसारी, नूर प्रधान, संदीप प्रजापति, सुजित सिंह राजू, रविंद्र सिंह, अंकित यादव, हर्ष यादव, भूपेंद्र सिंह कुशवाहा आदि रहे।