फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कार्यकारिणी का चुनाव 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम कार्यकारिणी का चुनाव 25 को
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी में बहुमत हासिल करने के लिए महापौर और विपक्ष को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि अभी तक दोनों ही पक्ष बहुमत को लेकर अपने-अपने दावे कर रहे हैं। पार्षदों से मिली जानकारी को सही मानें तो कार्यकारिणी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्षदों की खरीद फरोख्त भी शुरू हो गई है। चुनाव आगामी 25 जनवरी को टाउन हाल परिसर स्थित तिलक भवन में होगा। इसके लिए अपर नगरायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी अलीहसन कर्नी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। इनके अनुसार 25 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 11.30 बजे से 12.30 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। 12.30 बजे से 1.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1.30 बजे से 2 बजे तक नाम वापसी, दो बजे से तीन बजे तक मतपत्रों की तैयारी, यदि चुनाव आवश्यक हुआ तो शाम तीन बजे से चार बजे तक वोटिंग होगी। चार बजेे चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। कार्यकारिणी में 12 सदस्यों का चुनाव किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें