ताज इलेवन को हरा काइट एकेडमी बनी चैंपियन
जिमखाना मैदान पर आयोजित प्रथम गौरेया चैलेंजर कप का समापन
मेरठ। जिमखाना मैदान पर आयोजित प्रथम गौरैया चैलेंजर कप का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में ताज इलेवन को हराकर काइट एकेडमी चैम्पियन बनीं।
ताज इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी काइट की टीम 18.4 ओवर में 149 रन पर ऑल आउट हो गई। काइट के हरदीप ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। ताज के गेंदबाज सचिन ने 4, उत्तम ने 3, ताज ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताज इलेवन की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन ही बना सकी। काइट एकेडमी ने 22 रन से ट्राफी पर कब्जा किया। ताज के बल्लेबाज शिबली ने सबसे ज्यादा 31 रनों का योगदान दिया। काइट के गेंदबाज सुनील कुमार ने 5, सचिन गुड्डू ने 2, प्रदीप और राहत ने 1-1 विकेट लिया। सुनील को मैन आफ द मैच चुना गया।
मुख्य अतिथि क्रिकेटर कर्ण शर्मा के पिता विनोद शर्मा ने विजेता टीम को सम्मानित किया। प्लेयर आफ द टूर्नामेंट पिंटू पांचली, बेस्ट बैट्समैन वासिल पठान, बेस्ट बालर स्पिनर आबिद, बेस्ट विकेट कीपर आस मोहम्मद को चुना गया। समापन के दौरान गौरेया स्पोर्ट्स निदेशक विभु शर्मा, गौरव गौर, राकेश मिश्रा, दीपक शर्मा, आलम सैफी, कोच काले खां, केवल लूथरा मौजूद रहे। आयोजक सचिव काले खां ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया विजेता टीम को 15 हजार, उपविजेता को 10 हजार व तीसरे नंबर पर आने वाली टीम को 5 हजार नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।
स्कोर बोर्ड - विजेता टीम काईट के बल्लेबाज संदीप तोमर ने 10 रन, अमित सिंह 06, विपिन ढाका 18 , प्रदीप 11, राहत इलाही 06, हरदीप 48, तारिक 08, सचिन गुड्डू नाटआउट 05, अभिषेक 10, सुनील 7 रन , उपविजेता टीम ताज इलेवन के बल्लेबाज मुन्नू 18 रन, वासिल पठान 01, शिबली 31, शिवम 22, फारुक 02, आशु 13, भूरा 13, उत्तम राणा 8 रन।