फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड देरी से चल रही संगम एक्सप्रसे रद

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम एक्सप्रेस रद, नौचंदी आठ घंटे लेट
विज्ञापन

मेरठ। पिछले कई दिन से लेट चल रही संगम एक्सप्रेस को राइट टाइम करने के लिए फिर से रद कर दिया गया। रविवार को यह ट्रेन दोनों तरफ से रद रही। वहीं नौंचदी एक्सप्रेस भी आठ घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस पिछले 13 महीने से लेट चल रही है। पिछले कई दिनों से यह ट्रेन रिकॉर्ड 15 से 17 घंटे देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंच रही थी। ऐसा ही हाल इसका वापसी का था। इलाहाबाद भी यह ट्रेन 15 से 17 घंटे देरी से पहुंच रही थी। रेलवे अधिकारियों ने इस ट्रेन को राइट टाइम करने के लिए शनिवार को इलाहाबाद में रद कर दिया था। यह ट्रेन रविवार सुबह मेरठ सिटी नहीं पहुंची। इसके चलते इसे शाम को इलाहाबाद के लिए रवाना नहीं किया जा सका। इस ट्रेन से जाने के लिए स्टेशन पहुंचे यात्रियों को मायूसी हाथ लगी। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से आठ घंटे की देरी से शाम करीब सवा चार बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। देरी से आने के चलते इसे वापसी में दो घंटे देरी से रवाना किया गया। वहीं शालीमार एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, देहरा-बांद्रा एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से लेट पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें