मेरठ। आलिया खान ने खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित जिला व मंडल स्तर की प्रतियोगिता में संस्कृत श्लोक गाकर जीत हासिल की। आलिया खान का चयन भागवत गीता पर आधारित संस्कृत श्लोक गायन प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए हुआ है। मुख्यमंत्री के आदेश पर यह प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
संस्कृति और संस्कृत से दूर भागने वाली युवा पीढ़ी के बीच मुस्लिम बालिका आलिया खान ने संस्कृत श्लोक का शुद्ध उच्चारण कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। आलिया ने संस्कृत श्लोक स सवायं मया तेघ योग: प्रोक्त: पुरातन:। भक्तोडसि म सखा चेति रहस्य हेतू दूत्तमम।। और बहूनी में व्यतीतानि जन्मानि तव चाडर्जुन:। वान्हं वेद सर्वाणि न्तवं वेत्थ परन्तप:।। अजोओडपि सन्व्ययात्मा भूतानामि श्ररोपिसन। प्रकृतिं स्वामद्यिष्ठाया: संभवम्यात्ममयया:।। गाकर जीत दर्ज कराई। आलिया सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेज के छात्रों ने भाग लेकर संस्कृत के श्लोक सुनाए। आलिया की जीत पर स्कूल में खुशी का माहौल है। आलिया का चयन भागवत गीता पर आधारित संस्कृत श्लोक गायन प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 28 दिसंबर को दिल्लीमें होगी। आलिया की जीत पर विद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री नरेश माहेश्वरी, प्रिंसिपल दुर्गेश माहेश्वरी, अलका शर्मा और स्टाफ ने बधाई दी।
पापा कहते हैं जो मन करे वो पढ़ो
छात्रा आलिया ने बताया कि कक्षा छह से वह संस्कृत की पढ़ाई कर रही है। मैं संस्कृत के श्लोकों अच्छे से याद कर लेती थी और श्लोक पढ़ना बहुत अच्छा लगता है। टीचर आराध्या शर्मा ने मुझे तैयारी कराई। उन्होंने ग्रुप में हमें श्लोकों की तैयारी कराई। जिसमें मैं सबसे बेहतर करती थी। पहले भी कई कार्यक्रमों में मैंने श्लोक गाए हैं। इस प्रतियोगिता की तैयारी भी शिक्षिका आराध्या ने ही कराई और श्लोक की धुन भी बनाई। पापा शाहिद अनवर खान को जब जीत का पता चला तो वे काफी खुश हुए और बोले जो मन चाहे वो पढ़ो।
जुड़वा बहन भी ले चुकी है भाग
आलिया खान ने बताया कि मेरी जुड़वा बहन भी साथ ही पढ़ती है और मेरे साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले चुकी है। पापा को जब श्रीमद् भागवत गीता के श्लोकों में प्रतियोगिता जीतने का पता चला तो उन्हाेेंने और भी अच्छी तैयारी करने के लिए कहा। आलिया ने बताया कि उन्हें पढ़ना और गाने गाना बहुत अच्छा लगता है।