गंगानगर। इंचौली निवासी इकरा (14) पुत्री वकार परिवार के साथ रहती थी। परिजनों के मुताबिक चार दिन पूर्व वह घर में ही स्टोव पर खाना बना रही थी। इस दौरान स्टोव फटने से वह बुरी तरह झुलस गई थी। उसे शहर के अस्पताल से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान इकरा की मौत हो गई।