फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से सदन तक किया जाएगा बढ़ी हुई विद्युत दरों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क से सदन तक किया जाएगा विद्युत दरों में वृद्धि का विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सपाइयों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर बिजली दरों में की गई मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे सड़क से सदन तक विरोध करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से महंगाई आसमान छू रही है। इस पर बिजली के दाम बढ़ाना जनता की कमर तोड़ना है। लिहाजा समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से इसका विरोध करेगी और बढ़ी बिजली दरों को वापस लेने की मांग करेगी। चाहे इसके लिए सड़कों पर उतरना पड़े।
विज्ञापन

शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि भाजपा अगर बिजली के दामों में वृद्धि निकाय चुनाव से पहले करती तो भाजपा का सूपड़ा ही साफ हो गया होता। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि यह जालिम सरकार है, इससे हर कोई पीड़ित है। महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी ने कहा कि बिजली वृद्धि भाजपा के गले की फांस बन जाएगी। प्रदेश की जनता 2019 में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, सपा महानगर प्रवक्ता वसीम राहुल, परविंदर ईशु, मो. चांद, जितेंद्र गुर्जर, जावेद रुहासा, इसरार सैफी, दीपक गिरी, विजय सिंह पाल, निरंजन सिंह, विजयपाल कश्यप और आदिल चौहान आदि रहे।
विज्ञापन


बुलाने पर भी नहीं पहुंचे कई सपा नेता
सपा सूत्रों का कहना है कि सपा सरकार में रहे पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्रियों समेत कई सपा नेताओं को फोन किया गया, मगर वे धरना स्थल पर नहीं पहुंचे। वहीं, कई ऐसे नेता भी रहे, जिन्हें सपा पदाधिकारी पार्टी से निकाले जाने का दावा कर रहे हैं, इसकेबावजूद वे धरना स्थल पर थे।

खास बात
सपाइयों ने किया कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन, बिजली की दरों में वृद्धि वापस लेने की मांग की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें