फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माइल इंटर में भारत विकास परिषद् का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया
विज्ञापन

मेरठ। भारत विकास परिषद् मेरठ संस्कार शाखा की ओर से रविवार को इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर में पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया। सदस्याओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। साथ ही गुरु तेगबहादुर बलिदान दिवस पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी आनंद प्रकाश अग्रवाल एवं अनुराग दुबलिश ने किया। शाखा अध्यक्षा सुमन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव विमलेश गुप्ता ने शाखा की प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। प्रथम सत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत शाखा संरक्षक व मेरठ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके अग्रवाल ने कहा कि बेटियों को बचाने एवं उनको योग्य बनाना समाज का पहला काम है। भ्रूण हत्या को जघन्य अपराध बताते हुए कहा कि बेटियां सृष्टि की जनक है। इस्माईल इंटर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मृदुला शर्मा ने बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत की गई नाटिका को सराहा। शाखा संस्थापक डॉ. सर्वेश अग्रवाल ने गुरु तेगबहादुर के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. अंजलि मित्तल, जेएल गुप्ता ने भी विचार रखे। सुमन अग्रवाल, विमलेश गुप्ता, शोभा अग्रवाल, हेमलता गोयल, डॉ. सरला ठाकुर, माया अग्रवाल, मंजुला गर्ग, शशि गुप्ता, निशा गुप्ता, रश्मि, सुमति सिंह, अंजलि मित्तल, अंजलि अग्रवाल, सुमन, सुप्रिया, कुमकुम खंडेलवाल, लोकेश गोयल, नवीन अग्रवाल, केवी खंडेलवाल, कपिल गर्ग, अशोक गुप्ता, एमएन मिभ, एससी शर्मा व रामकिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें