अ जर्नी अराउंड द वर्ल्ड में सांस्कृतिक एकता का संदेश
मेरठ। आल सेंट्स स्कूल थापरनगर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गाय। शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रोविडेंट फंड कमिश्नर विकास सोदाई ने किया। स्कूल की प्रिंसिपल अंशुमाला अब्राहम ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राइमरी विंग के छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। अ जर्नी अराउंड द वर्ल्ड थीम पर आयोजित समारोह में छात्रों ने विभिन्न देशों की संस्कृति और सभ्यता का दर्शन कराया। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने इजिप्ट, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, स्पेन, सऊदी अरब, ब्राजील और जापान आदि देशों की संस्कृति व नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।