शिक्षा मंत्री से मिला प्रधानाचार्य परिषद का प्रतिनिधि मंडल
मेरठ। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा और माध्यमिक शिक्षा के निदेशक अवध नरेश शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने दोनों को प्रधानाचार्यों की परेशानियों के साथ ही लंबित चली आ रही मांगों से अवगत कराया। जिसमें तदर्थ प्रधानाचार्यों के विनियमितीकरण का मुद्दा अहम था। शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार का आश्वासन दिया। डा. महेंद्र सिंह, सीपी अग्रवाल, कैलाश पंवार, डा. राकेश शुक्ला, डा. राजकुमार, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।