- नगर विकास राज्यमंत्री ने दिए निगम अधिकारियों को निर्देश
मेरठ। प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि अधिकारी शासन की प्राथमिकता पर काम करें। शहर में अवैध कब्जे, अतिक्रमण के साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही जनता के हितों को सर्वोपरि रखा जाए।
बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान नगर निगम अधिकारियों से राज्यमंत्री ने कहा कि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार और जनविरोधी काम बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम पार्कों के सौंदर्यीकरण पर विशेष अभियान चलायें। उन्होंने कहा कि जो भी विभाग सड़क तोड़ता है, वह उसी स्थिति में बनाकर देगा। इसलिए नगर निगम इस पर भी पूरी सख्ती से काम करे। उन्होंने नगर निगम के रिकार्ड को 15 दिन में ऑन लाइन करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त मुकेश चौहान सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। वहीं इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, शिवकुमार राणा, पार्षद पंकज कतीरा, राजू वर्मा , कैलाश चंद, सुधीर पुंडीर , रेनू गुप्ता , गौरव नामदेव, बलराज , रविंद्र तेवतिया, डा. राजेश आदि ने नगर विकास राज्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें ज्ञापन भी सौंपे।