सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के कांच का पुल से लेकर फतेउल्लापुर तक करीब पांच किमी. सड़क की हालत बेहद खराब है। करीब छह माह पहले इस मार्ग पर सीवर लाइन डालने का काम किया गया था, लेकिन उसके बाद सड़क का निर्माण नहीं किया गया। स्थानीय निवासी हाजी फिरोज और मो. उमर ने बताया कि सड़क के जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार निगम प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।