अवार्ड के लिए नहीं किया छात्रों का नामांकन
बागपत। जनपद के अधिकांश इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने कक्षा छह से दस तक इंस्पायर अवार्ड के लिए छात्रों के नाम वेबसाइट पर अप लोड नहीं किए हैं। डीआईओएस ने नोटिस जारी कर सभी प्रधानाचार्य को 15 सितंबर तक छात्र का नामांकन करने के निर्देश दिए हैं।