फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन संचालन होते ही लौटी स्टेशनों की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
खतौली स्टेशन के पास हादसा होने के 36 घंटे बाद रेलवे ट्रैक चालू होने से सोमवार को रेलवे स्टेशनों पर रौनक लौट आई। सिटी व कैंट स्टेशन की रद्द की गई सभी ट्रेन सामान्य रूप से संचालित होने लगीं। ट्रेन संचालन बहाल होने से रेल यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

खतौली में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के डिरेल होने के चलते दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर रेल सेक्शन की सभी ट्रेन प्रभावित हो गई थीं। रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया था। बाकी ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर वाया शामली, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत के अलावा हापुड़, मुरादाबाद चलाया जा रहा था। रेलवे ने घटना के 36 घंटे बाद रविवार रात करीब डेढ़ बजे ट्रैक दुरुस्त कर लिया। हालांकि मरम्मत वाले ट्रैक से ट्रेनों को कॉशन लगाकर निकाला जा रहा है। सोमवार को दैनिक यात्री दिल्ली, गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। स्टेशन के वेंडरों ने भी दुकानें खोलीं। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि ट्रैक चालू होने से सभी ट्रेन संचालित होने लगी हैं। हालांकि दुर्घटना के चलते पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस मंगलवार को रदद् की गई है।
विज्ञापन

खास बातें
रात डेढ़ बजे ट्रैक चालू होने पर सेक्शन की सभी ट्रेनों का संचालन सामान्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें