फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलविंदर और सपना हुड्डा ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव को लेकर जंग तेज हो गयी है। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए बुधवार को कुलविंदर सिंह का नामांकन कराया, तो उनके सामने सपना हुड्डा भी भाजपा के झंडों के साथ जुलूस की शक्ल में नामांकन करने पहुंची। साफ है कि मुकाबला भाजपाइयों के बीच आपस में उलझ गया है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व में चुनाव लड़ चुके कुलविंदर सिंह सुबह करीब 11 बजे नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ पूर्व एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल मौजूद थी, जबकि प्रस्ताव और अनुमोदक के रुप में जिला पंचायत सदस्य तनु और नितिन खटीक मौजूद रहे। इसके बाद कुलविंदर सिंह बैजल भवन चले गये, जहां पर तमाम भाजपाई मौजूद थे। यहां से कुलविंदर सिंह जुलूस लेकर नामांकन का दूसरा सेट जमा करने कलक्ट्रेट पहुंचे। इस बार उनके प्रस्ताव के रुप में जिला पंचायत सदस्य हेमा और कृष्णा देवी रहे, जबकि कुलविंदर ने साथ साथ ही तीसरा सेट भी जमा किया, जिसमें उनके प्रस्ताव और अनुमोदक जिला पंचायत सदस्य मुकेश चरला और नितिन खटीक रहे।
कुलविंदर के साथ जुलूस में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक जितेंद्र सिंह सतवाई, दिनेश खटीक, सतवीर त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय त्यागी, पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, संजीव जैन सिक्का, जितेंद्र सिंह गुड्डू, विमल शर्मा, अजीत चौधरी, इंद्रपाल बजरंगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, सपना हुड्डा भी जुलूस के रूप में नामांकन करने पहुंची। उनके जुलूस में शामिल वाहनों और लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे थे। इस जुलूस में सरधना क्षेत्र के साथ ही कंकरखेड़ा मंडल के कई भाजपा नेता भी नजर आ रहे थे। सपना हुड्डा के नामांकन में जिला पंचायत सदस्य रजनी सोम और रविंद्र प्रस्ताव व अनुमोदक के रूप में मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष और दक्षिण विधायक नहीं आये नजर
कुलविंदर सिंह के नामांकन में जहां लगभग पूरी भाजपा नजर आयी, वहीं जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर का अनुपस्थित रहना सबके बीच चर्चा में रहा। खुद भाजपाई इस बात पर हैरत जताते नजर आये।
दोनों के नामांकन वैध
नामांकन पत्र दाखिल करने का समय दोपहर 3 बजे तक था, इसके बाद जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी समीर वर्मा ने नामांकन पत्रों की जांच की। जिसमें दोनों प्रत्याशियों कुलविंदर सिंह और सपना हुड्डा के नामांकन वैध पाये गये। अब 19 अगस्त को नामांकन वापसी और 22 अगस्त को मतदान होगा।
विज्ञापन

खास बात
- तेज हुई जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव की जंग
- भाजपाइयों के बीच ही शक्ति प्रदर्शन हुआ शुरू


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें