मेरठ। सर्दियों में कोहरे और खराब मौसम के चलते संगम और नौचंदी एक्सप्रेस समय की पटरी से उतर गई थी। बीच में नौचंदी तो राइट टाइम हो गई थी लेकिन संगम एक्सप्रेस नौ महीने में पांच बार ही राइट टाइम पहुंची है। बृहस्पतिवार को भी संगम एक्सप्रेस जहां राइट टाइम पहुंची तो वहीं नौचंदी एक्सप्रेस दूसरे दिन भी तीन घंटे लेट पहुंची। बुधवार को यह ट्रेन साढ़े तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची थी। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि संगम एक्सप्रेस ने पिछले दो दिन से समय में सुधार करते हुए यात्रियों को राहत दी है। लेकिन अब नौचंदी एक्सप्रेस पिछड़ रही है। इसकी सूचना रेल मंत्रालय को दे दी है।