सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा में अनुपस्थित रहे अधिक
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं व 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा सोमवार को शहर के छह केंद्रों पर हुई। 12वीं में सभी विषयों का पेपर हुआ और 10वीं में सोशल स्टडीज का पेपर हुआ।
केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस, केवी डोगरा लाइंस, केवी पंजाब लाइंस, गॉडविन स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल एवं सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में परीक्षा हुई। सीबीएसई की तरफ से आए आब्जर्वर ने सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियों व प्रक्रिया को देखा। सिटी कोआर्डिनेटर एचएम राउत ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांति पूर्वक परीक्षा हुई। कांवड़ यात्रा के कारण अनुपस्थित छात्रों की संख्या भी काफी थी। छात्रों ने सुबह वक्त पर पहुंचकर परीक्षा में हिस्सा लिया। 12वीं क ी परीक्षा एक दिन में हो चुकी हहै। दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई तक विभिन्न तिथियों पर होगी। सुबह 10 बजे छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। 10.30 बजे से परीक्षा शुरू हुई।