फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडेड कॉलेज के शिक्षक भी जाएंगे विदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ मंडल के अन्य केंद्रों के लिए भी
विज्ञापन


शिक्षक कल्याण कोष से विवि देगा धन
हर शिक्षक का प्रतिवर्ष तीन लाख रुपये का होगा बीमा
शिक्षक कल्याण कोष की बैठक में हुए अहम फैसले

मेरठ। एडेड कॉलेजों के शिक्षक भी शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए अब विदेश जा सकेंगे। विवि के शिक्षकों की भांति एडेड कॉलेजों के शिक्षकों को भी विवि आर्थिक मदद देगा। बुधवार को शिक्षक कल्याण कोष की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बैठक सीसीएसयू के बॉटनी विभाग में हुई। शिक्षक कल्याण कोष की नियमावली में नए नियम शामिल किए गए। प्रमुख निर्णय एडेड कॉलेजों के शिक्षकों के लिए हुआ। मेरठ व सहारनपुर मंडल में सीसीएसयू से संबंद्ध 50 कॉलेज हैं। अभी तक एडेड कॉलेजों के शिक्षकों को सेमिनार, कार्यशाला या अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए विदेश जाने पर कोई सहायता राशि नहीं मिलती थी। लेकिन बैठक में शिक्षक कल्याण कोष से एडेड कॉलेजों के शिक्षकों को आर्थिक मदद देना तय हुआ। मदद केवल शैक्षणिक उद्देश्य से विदेश जाने पर ही मिलेगी। इसके अलावा प्रत्येक शिक्षक का हर साल न्यूनतम तीन लाख रुपये का बीमा होगा। बीमे की 70 प्रतिशत राशि विवि व 30 प्रतिशत राशि शिक्षक की ओर से जमा होगी। बैठक में वित्त अधिकारी, डीएसडब्लू प्रोफेसर वाई विमला, प्रो संजीव शर्मा, मेरठ यूनिवर्सिटी शिक्षक एसोएिसशन (मूटा) के अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें