मेरठ। समाजवादी अधिवक्ता सभा मेरठ के जिलाध्यक्ष गगन राणा ने मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के लिए अमर्यादित शब्द इस्तेमाल करने के आरोप में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी के खिलाफ एसीजेएम चतुर्थ की अदालत में परिवाद दर्ज कराया। गगन राणा ने बताया कि 29 जून को समाचार पत्र में पढ़ा कि आजम खां के खिलाफ अमित जानी ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इससे आजम खां की छवि समाज में खराब हुई है। न्यायालय ने गवाहों के बयान दर्ज कराने के लिए 14 जुलाई की तिथि नियत की है।