फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कीटनाशक दुकानों पर छापे डालकर 13 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे, अभिलेख पूरे न मिलने पर दिए नोटिस
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कीटनाशक की बिक्री और गुणवत्ता की जांच के लिए जिला कृषि विभाग के अधिकारियों ने जानी, सिवालखास क्षेत्र में दुकानों पर छापे डाले। टीम ने दुकानों से कीटनाशक के 13 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। सूचना पाकर कई दुकानदार दुकानें बंद करके चले गए। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कीटनाशी निरीक्षक और सहायक निबंधक सहकारिता की टीम ने बुधवार को जानी, रसूलपुर धोलड़ी, डालूहेड़ा रघुनाथपुर और सिवाल सिवालखास क्षेत्र में दुकानों पर छापे डाले। टीम ने कीटनाशक के 13 नमूने लिए गए। रघुनाथपुर बालाजी फर्टिलाइजर, शर्मा ट्रेडर्स रसूलपुर धौलड़ी और घर ट्रेडिंग कंपनी रसूलपुर धौलड़ी के कीटनाशक अधिनियम के अंतर्गत अभिलेख पूरे नहीं मिले। इनको कारण बताओ नोटिस दिया गया। इस संबंध में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें