फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट-पथराव में 13 लोग नामजद, 8-10 अन्य पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह में सैफ अली और मोहम्मद इरशाद पक्ष के बीच रविवार को हुई मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों के 13 नामजद तथा 8-10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बस स्टैंड चौकी प्रभारी विकास शर्मा ने रिपोर्ट में बताया कि सुबह 11 बजे सूचना मिला की गाढो वाली मस्जिद के पास दो पक्षों में पथराव हो रहा है। मौके पर पहुंचे तो 20-25 लोगों की भीड़ लगी थी। जिनके द्वारा जान से मारने की धमकी, गाली गलौज व पत्थरबाजी करने की आवाज पर भीड़ की ओर चले। दोनों पक्ष आपस में जान से मारने की नीयत से एक-दूसरे पर लाठी डंडों व पत्थरों से हमला कर रहे थे। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया।
लोग अपनी दुकानों का शटर बंद कर भागने लगे। पुलिस को अपनी ओर आते देख पर्याप्त बल नहीं होने के कारण आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। रिपोर्ट में एक पक्ष से बाबर, नवाब, रहीसुद्दीन, औरंगजेब, इरशाद, अफसर, शादाब तथा दूसरे पक्ष से इलियास, अयूब, यूनुस, अब्दुल्ला, सालिम व सैफ तथा 8-10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दोनों पक्षों में चार माह पहले भी पथराव हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें