मंदिर और घर का सामान मंगाने के लिए किया था आनलाइन ऑर्डर, तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एक महिला को ऑनलाइन सामान भेजने के नाम पर साइबर अपराधी ने महिला से 12 लाख 95 हजार 741 रुपये ठग लिए। जब तक ठगी का पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी।
थाना खतौली के गांव भैंसी निवासी वर्षा ने कई दिन पहले एक कंपनी से मंदिर और घर का सामान मंगाने के लिए आनलाइन ऑर्डर किया था। सामान आने से पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। उसने बताया कि वह मीशो कंपनी से बोल रहा है। उसने बताया कि उनका मंगाया हुआ सामान भेज दिया गया है। वह उन तक जल्द पहुंच जाएगा। इसके लिए उन्हें 9 हजार 698 रुपये भेजने होंगे। इसके बाद उन्होंने यह रुपये भेज दिए। इसके बाद फिर से कॉल आई कि 21 हजार रुपये और भेजने होंगे। कॉल करने वाले ने इसके बाद टैक्स के नाम से कई बार रुपये मंगाए। आरोपी ने कई बार में 12 लाख 95 हजार 741 रुपये ठग लिए ठग लिए। इसके बाद भी सामान नही भेजा गया। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। साइबर थाने में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
साइबर ठगों से रहे सावधान-
- साइबर ठग विभिन्न कंपनियों के कर्मचारी बनकर बात करते है।
- आनलाइन सामान मंगाने के लिए ऑर्डर का सामान आने तक सतर्कता बररते। एडवांस पैसा न दें।
- साइबर ठगों ने गूगल पर विभिन्न कंपनियों के नाम से अपने मोबाइल नंबर डाले हुए हैं।
-
इन्होंने कहा-
साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक होना व जानकारी होना जरूरी है। अनजान लोगों से मोबाइल पर बात करते समय सतर्कता बरतें। भले ही वह किसी भी कंपनी का कर्मचारी ही हो। साइबर ठगी होने पर साइबर थाने, 1930 पर जल्द से जल्द सूचना दे ताकि पुलिस कार्रवाई कर सकें। सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।