मेरठ। पांच सैनिक और दो चिकित्सकों समेत बुधवार को कोरोना के 125 नए मरीज मिले हैं, जबकि तीन की मौत हो गई। कोरोना को हराने वाले 114 मरीजों की छुट्टी हुई है। इससे कोरोना विजेताओं का आंकड़ा 10 हजार 074 हो गया है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मृतकों में 38 वर्षीय ग्राम पूठखास, 55 वर्षीय ग्राम भूनी और 65 वर्षीय हंडिया मोहल्ला लालकुर्ती के रहने वाले थे। नए मरीजों में एक हेल्थ केयर वर्कर और तीन बैंकर शामिल हैं। बुधवार को 4631 सैंपलों की जांच हुई। कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11 हजार 800 हो गई है। 282 लोगों की मौत हो चुकी है। एक हजार 444 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, 630 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
ये मरीज पुलिस लाइन, अंसल कॉलोनी, जागृति विहार, मवाना रोड, नगला बट्टू, शास्त्रीनगर, फूलबाग कॉलोनी, मेडिकल कैंपस, श्यामनगर, साबुन गोदाम, कंकरखेड़ा, रोहटा, लालकुर्ती, सुभारतीपुरम के रहने वाले हैं।
तीन नए कंटोनमेंट जोन बनाए
जिलाधिकारी ने तीन नए कंटोनमेंट जॉन बनाए हैं। इनमें फतेहउल्लापुर, ग्राम बजोट लिसाड़ी गेट और इस्माईल डिग्री कॉलेज।