फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ में 122 शत्रु संपत्तियां होंगी नीलाम, गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना, मवाना और सदर तहसील में शत्रु संपत्तियां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में स्थित बेशकीमती शत्रु संपत्तियों की अब नीलामी की जाएगी। मेरठ सदर तहसील, मवाना और सरधना तहसील में 122 शत्रु संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर नीलामी की प्रक्रिया होगी। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शत्रु संपत्तियों को अब किराए या लीज पर नहीं दिया जाएगा, बल्कि केवल नीलाम किया जाएगा।
मेरठ जनपद में कुल 122 शत्रु संपत्तियां हैं। इनमें से 45 संपत्तियां मेरठ शहर में स्थित हैं, जो सभी आवासीय हैं और अवैध कब्जों की शिकार हैं। शेष संपत्तियां सरधना, मवाना और सदर तहसील में हैं, जिनमें से अधिकांश कृषि भूमि हैं।
विज्ञापन

प्रशासन 19 कृषि संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराकर नीलामी के लिए तैयारी करने का दावा कर रहा है। अभिरक्षक कार्यालय द्वारा सरधना तहसील के गांव महल में एक कृषि भूमि 8.71 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी। उसकी रजिस्ट्री में 70 लाख रुपये से अधिक का स्टांप शुल्क भी अदा किया गया था।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने अब निर्देश जारी किए कि शत्रु संपत्तियों को किराए या लीज पर नहीं दिया जाएगा, बल्कि उनकी केवल नीलामी की जाएगी। डीएम डॉ. वीके सिंह ने बताया है कि जनपद में शत्रु संपत्तियां करोड़ों रुपये की हैं। सभी संपत्ति की जानकारी जुटाने में जिला प्रशासन लगा है।-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें