मतदान के प्रति जागरूक किया
सरूरपुर। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत रोहटा में मतदान के प्रति जागरूकता गोष्ठी हुई। एनवाईवी फुरकान सैफी ने हर स्थिति में वोट डालने की बात कही। कहा कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को इस अधिकार का उपयोग एक स्वतंत्र लोकतंत्र की स्थापना के लिए जरूर करना चाहिए। नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवकों ने नए एवं पुराने मतदाताओं को अपने मत का उपयोग आगामी चुनाव के दौरान स्वतंत्र व निर्भीक रूप से करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस दौरान एनवाईवी मीनाक्षी, समीर सैफी, मानसी, आरजू, कैमी, मुस्कान, प्रीति, सुदेश, काजल, करुणा व साइबा आदि उपस्थित रहे।