मोबाइल लोकेशन के आधार पर पशु व्यापारी को तलाश रही पुलिस
मवाना। चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए पशु व्यापारी की तलाश पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर कर रही है। पुलिस को व्यापारी की आखिरी लोकेशन बहसूमा थाना क्षेत्र के रहमापुर गांव में मिली थी। पुलिस लापता पशु व्यापारी की तलाश में जुटी हुई है। नगर के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी नवेद पुत्र महफूज शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। एसएसआई नरेंद्र का कहना है कि अभी तक लापता पशु व्यापारी के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस तलाश में जुटी है। जल्द ही व्यापारी को सकुशल बरामद किया जाएगा।