फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में रैपिड के लिए छठा टेंडर अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल में रैपिड के लिए छठा टेंडर अपलोड
विज्ञापन

- इसी माह खुलेंगे आधा दर्जन टेंडर, चार से होगी शुरुआत
- जून में पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू होना संभावित
मेरठ।
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की तरफ से रैपिड रेल परियोजना के लिए तेजी से टेंडर निकाले जा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अप्रैल में ही आधा दर्जन टेंडर खोले जाएंगे। इसमें स्टेशन की डिजाइनिंग के साथ कई महत्वपूर्ण टेंडर भी हैं। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक का निर्माण कार्य जून में शुरू होना संभावित है।
इसके अलावा मेरठ क्षेत्र में भी शिलान्यास के बाद मिट्टी की जांच का काम तेजी से हुआ है। एक माह पहले मिट्टी की जांच का काम परतापुर तक सीमित था। लेकिन अब यह शहर की तरफ बढ़ चला है। दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल चौराहे से लेकर अतुल माहेश्वरी सेतु तक चार स्थानों पर मिट्टी की जांच का काम किया जा रहा है। मोदीपुरम क्षेत्र में भी सड़क किनारे काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेलीकॉम के लिए निकाला टेंडर
एनसीआरटीसी ने वैशाली से मेरठ तिराहा गाजियाबाद के बीच में आ रहे टेलीकॉम के तारों को स्थानांतरित करने के लिए टेंडर निकाल दिया है। जिससे पहले चरण के निर्माण कार्य में किसी भी तरह की बाधा न आ सके। यह टेंडर 22 अप्रैल को खोला जाएगा। पहला टेंडर चार अप्रैल को खोला जाएगा। इस टेंडर में रैपिड रेल के डाटा को क्लाउड पर आधारित तकनीक के जरिए सेव करने के लिए टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें