फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान को लावड़ में लग रहा है पलीता

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव से परेशान है टॉवर वाली गली के लोग
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद ठेकेदार कर रहा अनदेखी
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
लावड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान की नगर पंचायत लावड़ में खुलेआम धज्जिया उड़ाई जा रही है। कस्बे के वार्ड नंबर दो अंतर्गत टावर वाली गली में पिछले एक महीने से नगर पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा है। यह कार्य धीमी गति से चलने के कारण गली में जलभराव हो गया है। जिसके चलते यहां से मोहल्लेवासियों का निकलना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार द्वारा इस कार्य को महीने भर से भी ज्यादा बीतने के बावजूद पूरा नहीं किया गया है। जिसके चलते जलभराव होने से मच्छरों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिससे भयंकर बीमारी फैलनी शुरू हो गई है। जलभराव एवं कीचड़ के कारण हालात बद से बदत्तर हो गए हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद नगर पंचायत के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वार्ड दो की सभासद रुबी परवीन से मोहल्लावासियों ने शिकायत की तो सभासद ने ठेकेदार से बात कर इस कार्य पर आपत्ति जताई, लेकिन उसके बाद भी ठेकेदार मनमानी पर उतारू है। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत के एक कर्मचारी के संरक्षण में यह ठेकेदार अपनी मनमर्जी कर रहा है। अब स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम सरधना अमित कुमार से की। वहीं, इस बाबत एसडीएम सरधना अमित कुमार का कहना है कि ऐसी शिकायत उनके समक्ष आई है। मोहल्लावासियों ने नगर पंचायत के एक कर्मचारी का ठेकेदार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच के बाद ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। मोहल्लावासियों को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इधर, ईओ सुधीर सिंह का कहना है कि जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें