बागपत। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में पांच मार्च को भारत बंद का आह्वान किया गया है। दस प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण का विरोध और चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना के विरोध में पांच करोड़ हस्ताक्षर अभियान और भारत बंद आंदोलन चलाया जा रहा है। जिला संयोजक सोहनबीर सिंह बौद्ध ने आंदोलन सफल बनाने का आह्वान किया।