बागपत। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की मौत होने की खबर पर जिले में खुशी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इसमें अरुण प्रताप, हाजी अहसान, असलम, हाजी इनाम, फुरकान, रमेश चौहान, सोनू, उस्मान आदि रहे।