फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या में परिवार और नौकर रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यापारी मोहित मदान की हत्या का मामला, कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

मेरठ।
शास्त्रीनगर में डकैती के दौरान व्यापारी मोहित मदान की हत्या के मामले में पुलिस ने परिवार और नौकर को रडार पर लिया है। उनसे घंटों पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे कोई करीबी है। आरोपी ने बड़ी सफाई के साथ वारदात को अंजाम दिया है।
शास्त्रीनगर सेक्टर-6 में बीते रविवार को व्यापारी मोहित मदान की हत्या कर बदमाशों ने घर के स्टोर रूम में लटका दिया था। बदमाशों ने घर का सारा सामान इधर उधर फेंका था। पीड़ित परिवार ने घर में लूटपाट की भी बात पुलिस से कही थी। पांच दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची। एसओ नौचंदी रामकुमार ने बताया कि व्यापारी की हत्या में परिजनों और नौकरों से भी पूछताछ चल रही है। मोहित मदान की दुकान पर चार नौकर काम करते हैं। वे अक्सर घर पर सामान लेने आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि व्यापारी की हत्या करने से पहले बदमाशों ने पूरी प्लानिंग की है। लूट के विरोध में हत्या के संकेत नहीं है। बदमाश सिर्फ व्यापारी को मारने ही आए थे। घर का दरवाजा रिमोट से खुलता है, इसकी जानकारी भी बदमाशों को थी। सवाल उठता है कि आखिरकार बदमाशों की एंट्री घर में कैसे हुई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश बेहद करीबी है। हिरासत में लिए तीनों लोगों से पुलिस की पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें