बड़ौत (बागपत)। फैजपुर निनाना के अल्पसंख्यक युवक ने बिरादरी से परेशान होकर रविवार को बड़ौत के ताराचंद मार्केट में नर्मश्ेवर मंदिर में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के सानिध्य में हिंदू धर्म अपनाकर आशु से अंशु बन गया। आशु का कहना था कि बिरादरी से तंग कर स्वयं हिंदू धर्म अपनाया। छह भाई बहनों ने वह भाइयों में सबसे छोटा है। उसने कहा कि उसका किसी का दबाव नहीं है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री, युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, नगर अध्यक्ष नितिन जैन, विशाल, मुकेश तोमर, जिला कोषाध्यक्ष जय कुमार, नितिन जैन, रजत, मनोज आदि रहे।